-
☰
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महोबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ बेकाबू डम्फर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महोबा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहाँ बेकाबू डम्फर ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-सागर हाइवे स्थित कालीपहाड़ी गाँव के पास की है जहां बाइक पर सवार दो युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्फर ने रौंद दिया, इस हादसे में दोनो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद डम्फर चालक मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों मृतक मन्ना और अनंतराम छतरपुर जिले के रामपुरा गांव के रहने वाले है और आपस में चचेरे भाई हैं। आज दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से कबरई गए हुए थे जहाँ से वापस लौटते समय कालीपहाड़ी के पास सामने से गिट्टी लेकर आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू डम्फर ने रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ तैनात डॉक्टर दीपक कुमार ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश: अपहृत किशोरी को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: निजी भूमि को शासकीय घोषित करने पर उठे सवाल, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग
उत्तर प्रदेश: भरत विहार कॉलोनी में नए मतदाता पंजीकरण शिविर, 50 वोट बनाए गए
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मंडलायुक्त और डीएम ने दी होली की शुभकामनाएं, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
उत्तर प्रदेश: फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पूजन और होलिका दहन धूमधाम से संपन्न