Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: होली पूजन और होलिका दहन धूमधाम से हुआ संपन्न

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 03/03/2026 12:02:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 03/03/2026 12:02:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वार्ड 5 के होली चौंक पर कमेटी प्रबंधकों द्वारा  महा फाल्गुन की पूर्णिमा के अवसर पर गत वर्षों की भांति दिनांक 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को परम्परागत सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव होली पूजन व होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन बडे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान वार्ड 5 के होली चौंक पर कमेटी प्रबंधकों द्वारा  महा फाल्गुन की पूर्णिमा के अवसर पर गत वर्षों की भांति दिनांक 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को परम्परागत सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव होली पूजन व होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन बडे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। शुभ प्रभात से ही महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मन में त्योहार की उमंगों को दर्शाते हुए भारी तादाद में होली पूजन आरंभ किया,तत्पश्चात होली पूजन शाम तक जारी रहा। होलिका दहन कमेटी के प्रबंधक गणों ने शांति व सुरक्षा बनाए रखने हेतू होली चौंक मौहल्ला गंगाराम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। होली पूजन सुबह से शाम तक श्रद्धापूर्वक एंव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। रात्रि में कमेटी द्वारा लाइट का विशेष प्रबंध किया गया, अति सुन्दर डेकोरेशन के मध्य प्रबंध कमेटी  और वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने मिलकर प्रेम सहित संयुक्त रूप से बड़ी आतिशबाजी के साथ होलिका दहन किया।

 

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दृष्टिगत रंगों के साथ रंग बिरंगी होली खेलने का आयोजन 4 मार्च दिन बुधवार को बड़े राव चाव से मनाया जाएगा। ज्ञात हो कि उक्त कमेटी मौहल्ला गंगाराम रामपुर मनिहारान में सनातन धर्म के सर्व कार्यक्रम आयोजित कर पूर्ण सहयोग प्रदान करती है, जैसे धार्मिक यात्राएँ, जागरण,वार्षिक रामलीला,भूमिया खेड़ा पूजन, धार्मिक आधार पर भंडारे आदि। होली पूजन व होलिका दहन के मौके पर दिग्विजय सिंह चौधरी उर्फ भोला पूर्व नगर चैयरमैन परिवार, जोगेंद्र सिंह चौधरी उर्फ सोनू सभासद वार्ड 5 नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, प्रीतम सिंह चौधरी,विक्रम चौधरी,डॉक्टर बाॅबी चौधरी,पंकज कुमार सैनी,अरविंद कश्यप, राजू कश्यप, प्रदीप कुमार कश्यप, पप्पू कश्यप आदि सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे।