Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मंडलायुक्त और डीएम ने दी होली की शुभकामनाएं, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 03/03/2026 04:19:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 03/03/2026 04:19:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंडल व जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मंडल व जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंडलायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और मेल-मिलाप का पर्व है। सभी नागरिक इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया।


जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि होली के अवसर पर डीजे व तेज ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। हुल्लड़बाजी या अश्लील हरकत करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। त्योहार में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।