Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 28/04/2026 05:01:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 28/04/2026 05:01:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर लोगों की खून-पसीने की कमाई को दोगुना करने का लालच देकर सहारनपुर में ठगी का एक नया 'मायाजाल' बिछ चुका है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर लोगों की खून-पसीने की कमाई को दोगुना करने का लालच देकर सहारनपुर में ठगी का एक नया 'मायाजाल' बिछ चुका है। बाजार में 'ABS Pvt. Ltd.' और 'MAX PROFIT TRADE' नाम की दो कंपनियां चर्चा में हैं, जो वित्तीय नियमों को ताक पर रखकर लोगों को नेटवर्किंग के जरिए निवेश के लिए लुभा रही हैं। नेटवर्किंग के नाम पर गैर-कानूनी खेल वित्तीय विशेषज्ञों और आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, कोई भी वैध निवेश कंपनी नेटवर्किंग (पिरामिड स्ट्रक्चर) का सहारा नहीं लेती है। निवेश कंपनियां सीधे तौर पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से अपना प्रस्ताव रखती हैं। लेकिन ये दोनों कंपनियां एक संगठित नेटवर्क बनाकर लोगों को जोड़ रही हैं, जो सीधे तौर पर 'प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम, 1978' का उल्लंघन है। ABS Pvt. Ltd. के दावे अपने आप में संदेह पैदा करते हैं। कंपनी का दावा है कि उन्होंने बाजार में 15 करोड़ रुपये लगाए हैं, जिससे 70-80 लाख रुपये की इनकम हो रही है। साथ ही, कंपनी द्वारा महिलाओं के 600 ग्रुप बनाकर 50-50 हजार का लोन बांटने का आंकड़ा भी सवालों के घेरे में है। यदि कंपनी लोन पर ब्याज वसूल रही है और साथ ही निवेशकों को पैसा दोगुना करने का वादा भी कर रही है, तो स्टाफ की सैलरी, ऑफिस का किराया और अन्य खर्च कहां से पूरे हो रहे हैं? ऐसे में यह स्पष्ट है कि पुराने निवेशकों को नए निवेशकों के पैसे से भुगतान किया जा रहा है, जो कि एक 'पोंजी स्कीम' का स्पष्ट संकेत है।


वहीं बिना लाइसेंस का फोरेक्स जुआ दूसरी कंपनी 'MAX PROFIT TRADE' खुद को ट्रेड-बेस्ड बता रही है। इसके सूत्रधार शिव कुमार पर भी सवाल उठ रहे हैं। ज्ञात हो कि भारत में फोरेक्स ट्रेडिंग को लेकर अभी तक पूरी तरह से लाइसेंस प्राप्त नहीं है। "पैसा दोगुना" करने का झांसा देना उन लोगों की पुरानी तकनीक है जो थोड़े समय बाद अपना ऑफिस बंद करके रफूचक्कर हो जाते हैं। अब ऐसे में लोगों से यही अपील है कि सह सतर्क रहें अक्सर ठग उन क्षेत्रों को निशाना बनाते हैं जहाँ लोग अपनों पर भरोसा करके निवेश कर देते हैं। सहारनपुर में भी ऐसे ही सेंटीमेंट्स का फायदा उठाया जा रहा है। ये कंपनियां शुरू में लोगों का विश्वास जीतने के लिए छोटा-मोटा पैसा वापस करती हैं, लेकिन जैसे ही निवेश की राशि बड़ी होती है, ये कंपनियां लापता हो जाती हैं।


द इनसाइड स्टोरी यही सलाह देता है कि लालच से बचें, कोई भी कंपनी जो रातों-रात या बहुत कम समय में पैसा दोगुना करने का दावा करे, वह संदिग्ध है। कागजात जांचें बिना सेबी (SEBI) या आरबीआई (RBI) के रजिस्ट्रेशन के किसी भी फर्म में पैसा न लगाएं। नेटवर्किंग से सावधान रहें, यदि निवेश के लिए 'मेम्बर' बनाने की बात की जा रही है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं। क्या आप अपनी गाढ़ी कमाई को दांव पर लगाने को तैयार हैं? आज ही समझदारी दिखाएं और इन अवैध स्कीमों के झांसे में न आएं। यदि आपके पास भी इन कंपनियों से संबंधित कोई शिकायत या जानकारी है, तो हमें अथवा प्रशासन को सूचित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।