-
☰
उत्तर प्रदेश: ईमानदारी की मिसाल बना युवक, खोया मोबाइल लौटाकर पेश की मानवता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद में ईमानदारी और जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद में ईमानदारी और जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। शीतला मंदिर से गैपुरा की ओर जाते समय पत्रकार सूरज मौर्य की नजर सड़क पर पड़े एक मोबाइल फोन और डायरी पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यह सामान नटवा चौकी प्रभारी के.के. तिवारी को सौंप दिया। चौकी प्रभारी के.के. तिवारी ने भी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोबाइल के माध्यम से उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचने की कोशिश की। जांच के बाद मोबाइल और डायरी के मालिक की पहचान रमापति तिवारी, निवासी बघरा तिवारी, थाना विंध्याचल के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उन्हें सूचना देकर चौकी पर बुलाया और उनका खोया हुआ मोबाइल व डायरी सुरक्षित वापस सौंप दी। अपना सामान वापस पाकर रमापति तिवारी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। इस पूरे घटनाक्रम में पत्रकार सूरज मौर्य की जागरूकता और ईमानदारी के साथ-साथ नटवा चौकी पुलिस की सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा की लोगों ने खुले दिल से सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में विश्वास और सकारात्मक संदेश को मजबूत करते हैं।
राजस्थान: कांग्रेस का प्रदर्शन, नितिन नबीन के बयान पर लोगो ने किया पुतला दहन
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान हुआ शुरू, मोबाइल वैन से योजनाओं का होगा प्रचार
उत्तर प्रदेश: निवेश के नाम पर ठगी का जाल, कंपनियों पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: राजापुर नौगावा में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश: ताई कमांडो चैंपियनशिप में अमायरा को गोल्ड, रूपांश ने जीता ब्रॉन्ज
उत्तर प्रदेश: श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई विदाई, पगड़ी रस्म हुई सम्पन्न