-
☰
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान आरोपी गिरफ्तार, तार काटने वाला कटर हुआ बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम की पैनी नजर के चलते गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तार काटने वाला एक लोहे का कटर भी बरामद किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस टीम की पैनी नजर के चलते गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तार काटने वाला एक लोहे का कटर भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माननीय अभिनंदन सिंह जनपद सहारनपुर के सख्त दिशा निर्देशन में अपराध की रोकथाम नशा तस्कर एवं वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के सफल व कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली रामपुर मनिहारान की पुलिस टीम ने सोमवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहबाज पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला सराय कस्बा रामपुर मनिहारान, जनपद सहारनपुर (उम्र करीब 40 वर्ष) को निकट पीठ बाजार स्थित बाईपास रोड नया बाजार के पास पानी की टंकी के सामने राज विहार कॉलोनी के गेट के अंदर से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद लोहे का कटर 'तार काटने वाला' बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज के विरूद्ध थाना हाजा रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 0096/26 धारा 351(4) 333/109(1) 351(3) बी एन एस का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहबाज पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला सराय थाना रामपुर मनिहारान के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम के उपनिरीक्षक ललित कुमार व 1069 कांस्टेबल अंकित कुमार थाना रामपुर मनिहारान शामिल रहे।
छत्तीसगढ़: बिहान योजना से ममता विश्वास बनीं आत्मनिर्भर, सब्जी खेती से कमा रहीं लाखों
उत्तर प्रदेश: लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी सालों से बंद, लोगों में नाराजगी
उत्तर प्रदेश: क्रूज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: "ऑपरेशन मुस्कान" में 1 घंटे में 4 वर्षीय गुमशुदा बच्चा किए गए बरामद