Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: स्वर्ण समाज ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा का भव्य स्वागत, यूजीसी कानून के विरोध में कार्यक्रम आयोजित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 10/03/2026 01:22:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 10/03/2026 01:22:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज हमारे सम्मानित एडवोकेट हाई कोर्ट से श्री अनिल मिश्रा जी का स्वर्ण समाज द्वारा एक कार्यक्रम सहारनपुर में रखा गया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज हमारे सम्मानित एडवोकेट हाई कोर्ट से श्री अनिल मिश्रा जी का स्वर्ण समाज द्वारा एक कार्यक्रम सहारनपुर में रखा गया था। इसके विरुद्ध भीम आर्मी ने उनको सहारनपुर में ने घुसने की चेतावनी दे रखी थी। प्रशासन भी उनके दबाव में आ गया था और उन्होंने जन्म मंच पर होने वाले कार्यक्रम की परमिशन को कैंसिल कर दिया था। फिर भी स्वर्ण समाज द्वारा उनका कार्यक्रम कराया गया।  अधिवक्ता अनिल मिश्रा जी सहारनपुर पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत सम्मान चिन्ह फूलमालाओं पहनकर स्वागत किया उनके साथ बातचीत हुई।  इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग भाई राकेश शर्मा अमेरिका वालों का रहा और इस कार्यक्रम को आरएसएस प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता बीएसबीएमएस भाई मनमोहन शर्मा वरिष्ठ ब्राह्मण नेता भाई रोहित कौशिक शुभम वस्त्र श्री अतुल पाराशर श्री मांगेराम त्यागी अध्यक्ष त्यागी समाज और राजपूत समाज के वरिष्ठ नजन तथा ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा जिला सचिव अनिल शर्मा मानवाधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा कालूराम शर्मा मुकेश गौड़ शिवम कौशल सम्मानित साथियों ने संपूर्ण स्वर्ण समाज जनपद सहारनपुर ने श्री मिश्रा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया कि समाज के लिए जागरूक लोगों ने यूजीसी एवं आरक्षण के विरोध में आज का कार्यक्रम कराया और भविष्य में भी करते रहेंगे तथा उनको आश्वासन दिया की स्वर्ण समाज सनातनी धर्म सभी लोग पर चढ़कर अपना सहयोग देते रहेंगे। आंदोलन चलाने वाले अधिवक्ता श्री अनिल मिश्रा जी आज बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महानगर सहारनपुर पहुंचे और उन्होंने यूजीसी कानून को केवल वोटो की राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि स्वर्ण और सनातन में को सुरक्षा के लिए वह लगातार अपना संघर्ष जारी रखेंगे और उन्हें किसी राजनीतिक दल की आवश्यकता नहीं है। 

 

 

बल्कि अपने राजनीतिक दल अब स्वयं में ही बनाएंगे। अधिवक्ता अनिल मिश्रा जी आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली रोड निकट सक्षम हॉस्पिटल स्थित एक सभागार में पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि यूजीसी कानून का समर्थन करने वाले दलित संगठन ने उनके महानगर आगमन पर विरोध करने की चेतावनी दी थी। अधिवक्ता अनिल मिश्रा जी का आज नगर सहारनपुर में स्वर्ण समाज एवं सनातनियों ने स्वागत किया कहा कि मिश्रा जी तुम संघर्ष करो हम आपके साथ हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि वह सहारनपुर वातावरण में अपने लोगों से मिलने आए हैं उन्होंने कहा है कि प्रशासन कुछ लोगों के दबाव में हैं जिस कारण उनकी बैठक और कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है और प्रशासन संवैधानिक अधिकारियों की रक्षा नहीं कर पा रहा है स्वर्ण और सनातनियों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यूजीसी कानून को लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी वोट की राजनीति चलते इस कानून को लाया गया है। पहले इस कानून को लाया गया है पहले सरकार ने हिंदुओं को मुसलमान से विभाजन कराया और आप हिंदुओं को हिंदुओं से बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज की तानाशाही प्रजातंत्र चल रही है सरकार पर उन्हें जरा भी भरोसा नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट से यह कानून निरस्त होगा और केंद्र सरकार इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा है कि सनातनी और स्वर्ण समाज की रक्षा के लिए वह अपना राजनीतिक दलखड़ा कर देंगे जो संसद में उनकी आवाज उठाने का काम करेगा उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि यूजीसी कानून एससी-एसटी कानून आरक्षण को समाप्त किया जाए और सनातनी एवं स्वर्ण समाज की रक्षा की जाए।