Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला दिवस पर श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में सावित्रीबाई फुले को किया नमन, एसआई नेहा चौधरी सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 10/03/2026 04:23:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 10/03/2026 04:23:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। देहली रोड हाईवे पर स्थित श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ग्राम मनानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जीवन काल से जुड़ी शब्दावली को संबोधित कर बताया गया कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान। देहली रोड हाईवे पर स्थित श्राफ चैरिटी आई हॉस्पिटल ग्राम मनानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जीवन काल से जुड़ी शब्दावली को संबोधित कर बताया गया कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। वो भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका, सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री थी। उन्होंने  महिला, समाज सुधार और  निचले वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। आदरणीया सावित्रीबाई फुले ने अपने पति राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर सामाजिक बुराईयों जैसे जातिवाद, लैंगिक असमानता और अस्पृश्यता के विरूद्ध  आवाज उठाई जो आज सजिविता के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने महिलाओं में अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाकर एक  क्रांतिक भावना जागृत की  जिससे नारी सशक्तिकरण एंव निर्भयता का निर्माण हुआ। माता सावित्रीबाई फुले ने सन 1852 में नारी सशक्तिकरण,महिला सेवा मंडल की स्थापना कर बाल विवाह विरोध, विधवा पुनर्विवाह समर्थन तथा अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई। उनके अतिशय कर्मठ कार्य व उनका बलिदानी जीवन काल सदैव भारतीय लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं इस अवसर पर  चैरिटी में आगमन पर थाना रामपुर मनिहारान से महिला उपनिरीक्षक माननीया नेहा चौधरी को सहर्ष सम्मानित किया गया, तथा उनको प्रमुखता से उपहार भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम को हॉस्पिटल परिसर में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

 

आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को सादर प्रणाम करते हुए अनेक संबोधनों में उन्हें शिक्षा की देवी व नारी सशक्तिकरण की निर्माता कहकर विचार व्यक्त किए गए। इसी दौरान एंटी रोमियो टीम व नारी सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षात्मक अभियान मिशन फेज 0,5 की इंचार्ज एस आई नेहा चौधरी ने अपने संबोधन में  महिला सुरक्षा से जुड़े बिन्दुओं पर बात करते हुए जनहित में बताया कि आज महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं को किसी भी संदेहात्मक समय में अपनी बात कहने की पूरी आजादी है। किसी भी तरह की समस्या को लेकर वो अपनी बात पुलिस विभाग व अन्य विभागों में निडरता से रख सकती हैं, एस आई नेहा चौधरी ने महिला चिकित्सकों एंव मरीजों को उनके हितकारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस विभाग आपकी सेवा में 24 घंटे तत्पर है उनके संबोधन पर हॉस्पिटल की  भीड़ ने तालियां बजाकर स्वागत करते हुए उनके रक्षात्मक विचारों की जमकर तारीफ और सराहना की। कार्यक्रम में डाॅक्टर प्रवेश जी,एस आई नेहा चौधरी जी,कांस्टेबल कविता जी,सभी माननीय चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।