-
☰
उत्तर प्रदेश: जीजीआईसी निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया सामग्री और रात में काम पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जैतपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जी.जी.आई.सी.) परिसर में आवास विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे मल्टीपरपज हॉल के निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जैतपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जी.जी.आई.सी.) परिसर में आवास विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे मल्टीपरपज हॉल के निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अलंकार योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे इस भवन का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्य रात के समय कराया जा रहा है, जो न केवल संदिग्ध है बल्कि गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोप है कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब अधीक्षण अभियंता, आवास विकास विभाग से इस संबंध में बातचीत की गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रात्रि में निर्माण कार्य करवाने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो इसे तत्काल रोका जाएगा। इसके अलावा, निर्माण में उपयोग हो रहे जाल (सरिया संरचना) को लेकर भी अनियमितता सामने आई है। जहां मानक के अनुसार 6x6 का जाल होना चाहिए, वहीं मौके पर 9x7 का जाल पाया गया। यह सीधे तौर पर निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने का संकेत है। स्थानीय नागरिक कैलाश कुशवाहा ,देवी प्रसाद विश्वकर्मा का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत