Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 'बेटी है तो कल है' की होली मिलन और महिला सम्मान कार्यक्रम किया गया आयोजित 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 16/03/2026 11:57:44 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:57:44 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वाराणसी सामाजिक संस्था “बेटी है तो कल है” की ओर से होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वाराणसी सामाजिक संस्था “बेटी है तो कल है” की ओर से होली मिलन समारोह एवं महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक्यूरेट न्यूज़-13 की महिला पत्रकार निहारिका सिंह नागर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भूमिका आज हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण हो गई है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को सामने लाने में महिला पत्रकार भी अहम योगदान दे रही हैं। समारोह के दौरान होली मिलन के अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।