-
☰
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद के बालक-बालिकाओं ने बेसिक क्रीड़ा में बढ़ाया दबदबा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद के बालकों व कन्या कम्पोजिट निजामाबाद की बालिकाओं का दबदबा कायम रहा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद के बालकों व कन्या कम्पोजिट निजामाबाद की बालिकाओं का दबदबा कायम रहा। मेडल जीतकर वापस विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिसर में मेडल व प्रशस्ति पत्र के साथ खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया। खेल अनुदेशक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में लगातार 6 वर्षों से निजामाबाद के बालक और बालिका अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर कब्जा जमाए हुए हैं। अमरजीत यादव ने कहा कि सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव में भी परीषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले खिलाड़ी संसाधन विहीन होने के बाद भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब यही खिलाड़ी राज्य स्तर पर जाते हैं तो वहां पर संसाधनों का प्रभाव पड़ता है, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को उठाना पड़ता है अमरजीत यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ी गांव गरीब किसान मजदूर परिवार से आते हैं तो सिर्फ प्रशिक्षक एवं विद्यालय की व्यवस्था पर निर्भर होते हैं। अमरजीत यादव ने कहा कि अगर इन खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरण के साथ मैट पर अभ्यास कराया जाए और समय समय पर कैम्प लगाकर तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए तो यही खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी जीतकर अपना विद्यालय एवं जनपद के गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह से कबड्डी खो-खो एथलेटिक्स खेल के विकास में लगभग डेढ दशक से लालजीत यादव सुनील राय अरविंद यादव कृष्णानंद रामसिंह रणनंजय सिंह तथा शादाब अपने साथियों के साथ विभाग में निरंतर लगें हुए हैं। मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त बालक व बालिका खिलाड़ी अगले माह में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर श्यामविहिरी लालबहादुर अरविंद यादव मिथिलेश मनोज निशा चौहान कुमुद प्रेमा गुप्ता शिवानी अप्सरा यादव तथा समस्त छात्रों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किए।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पेंशन बढ़ाने का दिया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक हिमालय गुप्ता ने दूषित पानी के आरोपों को किया खारिज
राजस्थान: नालियों की खराब सफाई से आमजन परेशान, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप
गुजरात: उदयपुर रोड स्थित माखनमिश्री होटल पर गंभीर आरोप, यात्रियों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में स्टाफ मीटिंग, 36 योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी दी