-
☰
उत्तर प्रदेश: कुट्टू आटा कांड में दुकान व गोदाम किये गए सील, चार लोग हिरासत में
- Photo by : social meida
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल से कुट्टू का आटा खाने से सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी,रोयल कोर्ट सोसाइटी, हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले कई लोगो की तबियत खराब होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल से कुट्टू का आटा खाने से सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी,रोयल कोर्ट सोसाइटी, हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले कई लोगो की तबियत खराब होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना के सम्बन्ध में थाना बिसरख पुलिस के द्वारा खाद्य विभाग को अवगत कराया गया जिसमें खाद्य विभाग की टीम के सुरक्षा अधिकारी द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर मु0अ0सं0-115/25 धारा-275 बी.एन.एस. व 59 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 पंजीकृत कराया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में खाद्य विभाग की टीम तथा बिसरख पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये सुपरटेक इकोविलेज-3 सोसाइटी, रोयल कोर्ट सोसाइटी, हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित दुकानों को चेक किया गया और सभी दुकानो से सैम्पल लिया गया। टीम द्वारा अनियमितता पाये जाने पर कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान प्रशान्त जनरल स्टोर रोयल कोर्ट सोसाइटी को सील किया गया। दुकान संचालको से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सभी लोगो द्वारा HD SPICES ग्राम चिपियाना से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, जिसका गोदाम चिपियाना बुजुर्ग में है। उक्त सूचना पर जाकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा मौके पर जाकर चेक किया तथा वहाँ पर अनियमता पाये जाने पर गोदाम को सील किया गया। अन्य दुकानो से भी खाद्य विभाग के द्वारा सैम्पल लेकर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान थाना बिसरख पुलिस द्वारा गोदाम मालिक सहित कुल 04 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पेंशन बढ़ाने का दिया प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद के बालक-बालिकाओं ने बेसिक क्रीड़ा में बढ़ाया दबदबा
उत्तर प्रदेश: हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक हिमालय गुप्ता ने दूषित पानी के आरोपों को किया खारिज
राजस्थान: नालियों की खराब सफाई से आमजन परेशान, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप
गुजरात: उदयपुर रोड स्थित माखनमिश्री होटल पर गंभीर आरोप, यात्रियों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में स्टाफ मीटिंग, 36 योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी दी