-
☰
उत्तर प्रदेश: 50 हजार का इनामी बदमाश बिलाल घायल होकर हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अभियुक्त बिलाल के कब्जे से – 01 पिस्टल (.32 बोर), 05 जिंदा/07 खोखा कारतूस .32 बोर, 3100/- रुपये नकद, 01 आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट की 01 मोटरसाइकिल बरामद।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अभियुक्त बिलाल के कब्जे से – 01 पिस्टल (.32 बोर), 05 जिंदा/07 खोखा कारतूस .32 बोर, 3100/- रुपये नकद, 01 आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन व बिना नम्बर प्लेट की 01 मोटरसाइकिल बरामद। अभियुक्त बिलाल उपरोक्त के विरूद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में करीब 28 मुकदमे पंजीकृत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। आज थाना चिलकाना पुलिस द्वारा साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की संघन चेकिंग की जा रही थी, तभी साईफन पुलिया की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल मोड़ कर दाहिनी ओर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया गया, लगभग 100 मीटर आगे जाकर अपने आप को घिरता देख बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल गिराकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का साथी जंगल व आम के घने बाग का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र जमशैद निवासी ग्राम टोडरपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई है । अभियुक्त के *कब्जे से 01 देशी पिस्टल (.32 बोर), 05 जिंदा कारतूस, 07 खोखा कारतूस (.32 बोर), 01 मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, काला रंग, बिना नम्बर प्लेट), 01 आधार कार्ड, 01 मोबाइल फोन (सैमसंग कंपनी, काला रंग) व ₹3100 रूपये की नकदी बरामद हुई है । घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जो थाना सरसावा पर पंजीकृत मोटरसाइकिल लूट के मु0अ0सं0 53/2026 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित चल रहा था तथा *थाना सरसावा से 50,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी भी है । अभियुक्त बिलाल उपरोक्त के विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों पर डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में करीब 28 मुकदमें पंजीकृत हैं । गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत