-
☰
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल करने का ऐलान, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देवरिया जिले में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से यानी शनिवार से जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी जिलाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ (First Come First Served) के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश OTP या DAC (Delivery Authentication Code) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची (Distribution Sheet) के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ तथा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी मित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ताओं को वहां प्रदर्शित सूचना के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ, संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद में गैस की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत