-
☰
उत्तर प्रदेश: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी ली और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और गंभीरता बरतने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन की ओर से बताया गया कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए कलेक्ट्रेट में नियमित रूप से जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनता दर्शन में उपस्थित हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित समय में स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। जनता दर्शन के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने का अवसर मिल रहा है। प्रशासन ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर