-
☰
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: झिंझाना आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को झिंझाना नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: झिंझाना आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को झिंझाना नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नगर पंचायत कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप रहे। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत झिंझाना कार्यालय से अध्यक्ष सुरेशपाल कश्यप और थाना झिंझाना के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना न हरी झंडी दिखाकर किया। ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच तिरंगा हाथों में लेकर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया। तिरंगा रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार, मोहल्ला खटीकान, थाना झिंझाना के सामने से होते हुए मोहल्ला पीरजादगान, मोहल्ला शाहमुबारिक, डेयरी चौक, बिडौली बस स्टैंड, ऊन बस स्टैंड, मोहल्ला माजरा, हॉली कल्लर चौक और जिला सहकारी बैंक के सामने से गुजरी। इसके बाद रैली मुख्य बाजार होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में सभासदों, नामित सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, पत्रकारों, नगर पंचायत कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और नगर एवं देहात क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प