-
☰
उत्तर प्रदेश: शिव पर आधारित दुर्लभ पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी, छात्रों ने उत्सुकता से किया अवलोकन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, गुरुवार को संस्कृत विभाग सी.एम.पी. महाविद्यालय, द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति में शिव विषयक संगोष्ठी के अवसर पर राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग उ० प्र० प्रयागराज द्वारा भगवान शिव पर आधारित पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि प्रो. हरिदत्त शर्मा,पूर्वाध्यक्ष, संस्कृत-विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने किया उद्घाटन के पश्चात अपने वक्तव्य में प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय में दुर्लभ पाण्डुलिपियों का विशाल संग्रह है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज, गुरुवार को संस्कृत विभाग सी.एम.पी. महाविद्यालय, द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति में शिव विषयक संगोष्ठी के अवसर पर राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय संस्कृति विभाग उ० प्र० प्रयागराज द्वारा भगवान शिव पर आधारित पांडुलिपियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यातिथि प्रो. हरिदत्त शर्मा,पूर्वाध्यक्ष, संस्कृत-विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने किया उद्घाटन के पश्चात अपने वक्तव्य में प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय में दुर्लभ पाण्डुलिपियों का विशाल संग्रह है। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित शोध छात्रों एवं वर्तमान आचार्यो से अनुरोध किया कि आप सभी राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय का विजिट कर अपने शोध से संबंधित पांडुलिपियों का अध्ययन कर शोध कार्य को आगे बढ़ाएं l इस अवसर पर प्रो. अजय प्रकाश खरे,प्राचार्य सी.एम.पी. महाविद्यालय, प्रयागराज प्रो. आनन्द कुमार श्रीवास्तव,पूर्व प्राचार्य सी.एम.पी. महाविद्यालय, प्रयागराज, प्रो. कौशल किशोर श्रीवास्तव,पूर्व कलासङ्गायाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रो. राजेन्द्र त्रिपाठी 'रसराज' आचार्य, संस्कृत - विभाग इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, प्रयागराज एवं डॉ. सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. आरुणेय मिश्र,प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह,विभागाध्यक्ष-संस्कृत सी.एम.पी. महाविद्यालय, प्रयागराज, हरिश्चंद्र दुबे डॉ शाकिरा तलत अजय मौर्य मोहम्मद शफीक, विवेक सहित महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति पांडुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर ने आभार व्यक्त एवं स्वागत किया l प्रदर्शनी में मुख्य रूप से भगवान शिव पर आधारित रामचरितमानस पांडुलिपि में चित्रित भगवान शंकर के चित्र, विश्वनाथ अष्टक, शिव पुराण, शिव संहिता, अर्धनारीश्वर स्तोत्र, महाकाल सहस्त्रनाम, शिव सहस्त्रनाम, गिरिजा दशक आदि अनेकों पांडुलिपियों सहित गंगा पर आधारित पांडुलिपियों को भी प्रदर्शित किया गया l छात्र-छात्राओं ने जिज्ञासा से पांडुलिपियों का अवलोकन कर उनमें लिखित अंश को अपने डायरी में नोट किया l
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर