Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 18/03/2026 11:23:22 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 18/03/2026 11:23:22 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक दंपत्ति, ग्राम नगरिया सराबा।  सूचना मिलते ही भोगांव क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे।