-
☰
उत्तर प्रदेश: दादरी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 23 वर्षीय आरोपी घायल
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा गौतमबुद्ध नगर के दादरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 23 वर्षीय आरोपी लोकेश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी के 9 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान चोरी की अन्य घटनाओं और इसमें शामिल संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बता रही है।