Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: फुटपाथ निर्माण का शिलान्यास, पैदल यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 11/05/2026 11:14:56 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 11/05/2026 11:14:56 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महोब नगर के ऐतिहासिक एवंपर्यटन क्षेत्र कीरतसागर को आधुनिक जनसुविधाओं से परिपूर्ण करने के अभियान में पावर हाउस से प्राइमरी स्कूल आलमपुरा तक पैदल यात्रियों के फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोब नगर के ऐतिहासिक एवंपर्यटन क्षेत्र कीरतसागर को आधुनिक जनसुविधाओं से परिपूर्ण करने के अभियान में पावर हाउस से प्राइमरी स्कूल आलमपुरा तक पैदल यात्रियों के फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। नगर के विकास की दिशा में एक और अध्याय जुड़ गया। सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने खनिज न्यास निधि के अन्तर्गत कीरतसागर बंधा के नीचे स्थित पावर हाउस से लेकर प्राइमरी स्कूल आलमपुरा तक पैदल यात्रियों की सुविधा हेतु इण्टरलॉकिंग रोड पटरी व फुटपाथ निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास  किया। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों, स्कूली बच्चों एवं आम जनमानस को आवागमन की सुविधा मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महोबा के हर कोने का बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनपद में चहुंमुखी विकास हो रहा है। कीरतसागर क्षेत्र में फुटपाथ की मांग काफी समय से की जा रही थी।

 

इस मार्ग के बनने जहाँ पैदल चलने वाले राहगीरों, बच्चों को सुरक्षा मिलेगी वहीं शहर के सौन्दर्यीकरण  में भी चार चाँद लगाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ0 सन्तोष चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद महोबा स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर काम कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य नगर की अंतिम गली तक बुनियादी सुविधाओं को पहुँचाना है। कीरतसागर और आलमपुरा क्षेत्र में फुटपाथ की मांग लंबे समय से  थी, जिसे आज अमली जामा पहनाया गया है। हम केवल सड़कों का निर्माण नहीं कर रहे हैं बल्कि नागरिकां की सुरक्षा और सुविधा के लिए सुव्यवस्थित फुटपाथ, नाला-नालियों, पार्क आदि का निर्माण करा रहे हैं तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, सभासदगण, पालिकाकर्मी एवं ठेकेदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।