-
☰
उत्तर प्रदेश: शामली पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शामली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को लेकर शामली पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार, 24 नवंबर को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला संबंधी अपराधों, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1090, 181, 1098, 1930 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना किसी डर के इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। शामली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए शामली पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप