-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार, 24 नवंबर को पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन का शुभारंभ पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप से हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे पांच प्यारे साहिबान चल रहे थे, जबकि उनके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई में नगर कीर्तन आगे बढ़ा। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर कीर्तन भारत माता चौक, गोपाल नगर, रुड़की कैंप और गौशाला सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप पहुंचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़ों पर सवार निहंग सिंह रहे। वहीं, पंजाब से आई बैंड पार्टी और गतका पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और पारंपरिक करतबों से लोगों का मन मोह लिया। गतका प्रदर्शन देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सरदार तजिन्दर सिंह, सरदार दविन्दर सिंह बाठला, सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार करनैल सिंह, भाई परमजीत सिंह, हितेश गुलाटी, जॉनी बग्गा, हरजीत सिंह नरूला, अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, दीपक सिंह, गुरदीप सिंह, सेवा सिंह, मनजीत सिंह और शिवजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। आयोजकों के अनुसार प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारे में कीर्तन, अरदास और लंगर का भी आयोजन किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
तेलंगाना: मुआवजे के 18 लाख रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बिहार: संविधान दिवस पर पहाड़पुर विद्यालय में उत्साह, 916 विद्यार्थियों की रही उपस्थिति
दिल्ली: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नाम का भी जिक्र
बिहार: सहरसा में स्कूल की बाउंड्री निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप