Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आंबेडकर प्रतिमा का तोड़ा गया हाथ, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल 
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 16/03/2026 11:01:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:01:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात में अराजक तत्वों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में शुक्रवार की देर रात में अराजक तत्वों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा के दाहिने हाथ का पंजा तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी देर रात ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पूरे इलाके में फैलते ही तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी जुटाई।हालांकि, प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों का तत्काल कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने देर रात ही कारीगर को बुलाकर प्रतिमा के टूटे हुए हाथ के पंजे को ठीक करा दिया।

 

किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।घटना से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रतिमा स्थल पर स्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित पुलिस पिकेट की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गांव में इस प्रतिमा की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी और यह स्थल स्थानीय लोगों की आस्था और सम्मान का प्रतीक है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करा दिया गया है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।