Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज, नारी शक्ति का दिखा रंग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/08/2026 05:22:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/08/2026 05:22:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हरियाली तीज के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस की ओर से पुलिस लाइन ज्ञानसू में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हरियाली तीज के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस की ओर से पुलिस लाइन ज्ञानसू में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार की महिलाएं और बालिकाएं समेत न्याय विभाग, प्रशासन, अभियोजन, अधिवक्ता वर्ग और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय समेत मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान तीज क्वीन, विशेष प्रतिभा और मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। तीज गीत, पारंपरिक नृत्य और झूले ने कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया।

प्रतियोगिताओं में तीज क्वीन का प्रथम स्थान श्रीमती प्रीति राणा, द्वितीय स्थान उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट और तृतीय स्थान महिला आरक्षी सीमा चौहान ने हासिल किया। विशेष प्रतिभा प्रतियोगिता में श्रीमती वंदना शर्मा प्रथम, श्रीमती समीक्षा सूरी द्वितीय और महिला फायरमैन किरन तृतीय रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में महिला फायरमैन शीतल ने पहला, प्रियंका चमोली ने दूसरा और श्रीमती अंजना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति के प्रति प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ आत्मविश्वास, आपसी सौहार्द और सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक गीता और महिला आरक्षी सीमा चौहान ने किया।
 

Related News

हरियाणा: जलभराव की शिकायत मिलते ही तुरंत जल निकासी के प्रबंध करें अधिकारी : सीटीएम

उत्तर प्रदेश: श्रावण के तीसरे सोमवार पर DM-SP ने चहलारी घाट और पत्थर शिवाला बीसवां का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सीतापुर के स्कूल में चौथी बार हुई चोरी, स्मार्ट क्लास की बैटरी समेत सिलेंडर और सामान ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर हुआ ₹125 प्रति कुंतल   

गुजरात: कलोल में उत्तर समाज सेवा संस्था ने उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रभक्ति और एकता का दिया संदेश

झारखण्ड: इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर


Featured News