-
☰
उत्तर प्रदेश: राधाकृष्णन–चंद्रशेखर स्मृति में गोष्ठी, संघर्ष से प्रेरणा का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े संघर्षों पर चर्चा करते हुए भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि महापुरुषों के जीवन संघर्षों से सीख लेकर देश की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने का प्रयास करना चाहिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों के जीवन से जुड़े संघर्षों पर चर्चा करते हुए भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/ संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि महापुरुषों के जीवन संघर्षों से सीख लेकर देश की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। अमरजीत यादव ने कहा कि चंद्रशेखर जी जी के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि अगर हौशला रखा जाए तो जीवन में हर समस्या का समाधान होना तय है। संघर्ष और साहस के आगे हर समस्या नतमस्तक हो जाएगी। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपने कठिन परिश्रम त्याग और समर्पण के बल पर यह प्रमाणित कर जो व्यक्ति शून्य पर है। वह लगन के साथ नियमित संघर्ष करें तो उसे शिखर पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता है। इसलिए व्यक्ति के संघर्ष और त्याग के सामने हर समस्या छोटी हो जाती है। इसी क्रम में समस्त वक्ताओं अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद यादव डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश यादव मनोज पांडे सुनील राय चंद्रदेव हंशराज तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: 22 हाथियों का खौफ, महुआ सीजन में भी जंगल जाने से डर रहे ग्रामीण
उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में उठीं समस्याएं, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर नाराजगी
उत्तर प्रदेश: हनुमान मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा
बिहार: मनिहारी थाना का IG निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: गड्ढे में गिरने से ढाई साल के मासूम रवि पाल की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: शादी के झांसे मामले में आरोपी वन दरोगा फिर गिरफ्तार, जमानत शर्तों का उल्लंघन का आरोप