-
☰
उत्तर प्रदेश: मनिहारान पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा एक एन बी डब्ल्यू अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा एक एन बी डब्ल्यू अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटियों की तेज धरपकड व अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त रविन्द्र पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा सन्तलाल थानान्तर्गत रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक विजय सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार व आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत