-
☰
उत्तर प्रदेश: बलिया में भीषण आग घर में फंसे मां-बेटे की दम घुटने से मौत, पति कूदकर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में अचानक आग लगने से मां और उसके चार साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में अचानक आग लगने से मां और उसके चार साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता था, जिसके कारण दोनों समय पर बाहर नहीं निकल सके। जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद महिला ने पास में स्थित कपड़े की दुकान के मालिक को फोन कर मदद की गुहार लगाई। महिला ने घबराते हुए कहा, “भइया बचा लो, घर में आग लग गई है, नहीं तो हम मर जाएंगे।” लेकिन कुछ ही देर में घर में धुआं भर जाने से महिला और उसके मासूम बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय महिला का पति अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक बच्चे का दो दिन पहले ही मुंडन संस्कार हुआ था, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत