-
☰
उत्तर प्रदेश: म्योरपुर में 17 सितंबर को लगेगा महा रक्तदान शिविर
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: म्योरपुर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर, बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। जिलाधिकारी सोनभद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक जीवनदायी कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया। आयोजकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाएं।”