Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान हुआ शुरू, महिलाओं को किया गया जागरूक
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 25/05/2026 02:15:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 25/05/2026 02:15:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन एंव नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व तथा एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा की सक्रिय निगरानी में दिनांक 24 /5/2026 रविवार को एंटी रोमियो टीम में महिला कांस्टेबल सोनू , महिला  रिक्रूट आरक्षी पूजा, महिला रिक्रूट आरक्षी उपासना, महिला रिक्रूट आरक्षी पुष्पा रानी व होमगार्ड सविता द्वारा संयुक्त रुप से‌ हाथी गेट, बड़गांव रोड, इस्लामनगर रोड, दिल्ली रोड, मौहल्ला बंजारन, संजय चौंक, मैन बाजार, पीठ बाजार व गुरुद्वारा साहिब चौंक रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं की  सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 05 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे बताया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर माननीय अभिनंदन सिंह के दिशानिर्देशन एंव नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माननीय उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व तथा एंटी रोमियो टीम इंचार्ज एस आई प्रवेश शर्मा की सक्रिय निगरानी में दिनांक 24 /5/2026 रविवार को एंटी रोमियो टीम में महिला कांस्टेबल सोनू , महिला  रिक्रूट आरक्षी पूजा, महिला रिक्रूट आरक्षी उपासना, महिला रिक्रूट आरक्षी पुष्पा रानी व होमगार्ड सविता द्वारा संयुक्त रुप से‌ हाथी गेट, बड़गांव रोड, इस्लामनगर रोड, दिल्ली रोड, मौहल्ला बंजारन, संजय चौंक, मैन बाजार, पीठ बाजार व गुरुद्वारा साहिब चौंक रामपुर मनिहारान में महिलाओं एवं बालिकाओं की  सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज़ 05 व साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओं और बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे बताया गया।   उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरुक किया गया। साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के बारे में भी विभिन्न तरीकों से जागरुक किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। और किसी भी आपात काल में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों से सहयोग प्राप्त करने के लिए कहा गया। मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच, बैड टच और अपराध मुक्त सुरक्षा संबंधित गुर बताए गए। विस्तृत जानकारियों से पूर्ण लिखित पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एंव बालिकाओं तथा आमजनों के हित में सुरक्षात्मक आश्वासन का प्रचार-प्रसार करना रहा।


Featured News