Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सड़क हादसे में रिक्रूट सिपाही की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 25/05/2026 04:09:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 25/05/2026 04:09:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हाईवे स्थित इंदुमई पुलिया के पास पैदल जा रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 2025 बैच के रिक्रूट सिपाही ऋतिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रिक्रूट आरक्षी ऋतिक वर्तमान में शिकोहाबाद थाने में तैनात थे और गाजियाबाद के पसौंदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल मोहित, जो सिरसागंज में सिपाही पद पर तैनात हैं, तथा अवनीश को गंभीर हालत में आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अवनीश के पिता लखनऊ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसा करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।