Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हुक्का बार गैंगरेप केस में नया मोड़, मुख्य पीड़िता और बहन के अपहरण का आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 14/03/2026 11:29:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 14/03/2026 11:29:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में अब एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य पीड़िता का ही कथित रूप से अपहरण कर लिया गया है। आरोप है कि अपहरण के दौरान उसकी छोटी बहन को भी अपने साथ ले जाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले के आरोपी लगातार उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। जब उनकी बेटी ने समझौता करने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में Shahpur थाना क्षेत्र स्थित एक हुक्का बार में पुलिस ने छापा मारकर कई युवक-युवतियों को पकड़ा था। इनमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं। उनमें से एक ने आरोप लगाया था कि हुक्का बार संचालकों द्वारा उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की मां की पहल पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही शहर के कई हुक्का बारों पर छापेमारी कर उन्हें बंद कराया गया था। घर के पास किराए पर रहने लगी थीं महिलाएं, अब इस मामले में नया आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां, जो Ramgarh थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह पड़ोस में रहने वाली तीन-चार महिलाएं उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ कहीं ले गईं। शाम तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटीं तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मां का कहना है कि तीन-चार महीने पहले ही तीन महिलाएं उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहने आई थीं। धीरे-धीरे उन्होंने परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और बेटियों से दोस्ती कर ली। बुधवार को वही महिलाएं दोनों लड़कियों को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गईं और उसके बाद से दोनों लापता हैं।

 

पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे, लेकिन उनकी बेटी ने साफ मना कर दिया था। उन्हें आशंका है कि इसी वजह से आरोपियों ने बदला लेने के लिए उनकी दोनों बेटियों का अपहरण करा दिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों बहनों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।