-
☰
उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाज़ारी में आशीष इंडेन गैस मालिक को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ईरान युद्ध के नाम पर अफवाह फैलाकर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने के आरोप में आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ईरान युद्ध के नाम पर अफवाह फैलाकर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने के आरोप में आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को डर दिखाकर एलपीजी सिलेंडर करीब 2000 रुपये में बेचे जा रहे थे, जबकि सरकारी दर इससे काफी कम है। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने जांच की, जिसमें कालाबाज़ारी की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कहीं ज्यादा कीमत पर गैस बेची जा रही हो तो तुरंत शिकायत करें।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत