-
☰
उत्तर प्रदेश: ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति बैठक, प्रशासन ने दिए सौहार्द बनाए रखने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में ईद-उल-फितर पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जनपद में ईद-उल-फितर पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, धार्मिक गुरुओं, आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखते हुए सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्बाध बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास विशेष साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। उन्होंने धार्मिक गुरुओं से अपील की कि नमाज ईदगाह एवं मस्जिदों की क्षमता के अनुसार ही अदा कराई जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो। नई परंपराएं न शुरू करने और शासन के निर्देशों का पालन करने पर भी बल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कहा कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई संदेश साझा न करें और युवाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें। बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरी, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन, एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एडीएम वित्त सलिल कुमार पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, एडीएम न्यायिक राम आसरे वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा शांति समिति के सदस्य सरफराज खान, सुरेन्द्र कपिल, महेन्द्र तनेजा, ब्रित चावला, दलजीत कोचर, शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद, आमिर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत