Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 19/03/2026 10:03:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 19/03/2026 10:03:43 am
Share:

संक्षेप


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर भारत की जनगणना 2027 के संबंध मे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना चार्ज अधिकारियो को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर भारत की जनगणना 2027 के संबंध मे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह कि अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनगणना चार्ज अधिकारियो को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।  भारत कि जनगड़ना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु होटल ग्रैंड आर्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार द्वारा जनगणना की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद जनगणना की प्रक्रिया कराई जा रही है जैसी सुचारू रूप से सफल बनाना है। उन्होंने सभी सम्बन्धित चार्ज अधिकारियों को गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बताया कि  शहर में लगभग 1000 कार्मिकों की आवश्यकता होगी।  104 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण हेतु व्यवस्था की जा रही है। प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को ही कार्य में लगाया जाएगा। साथ ही निर्देशित किया गया कि जनगणना बिंदुओं पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। सेल्फ एन्यूमरेटर व्यवस्था को लागू करने हेतु अलग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिससे अधिकत लोगों को स्वत ऑनलाइन फॉर्म फिल करने हेतु प्रेरित किया जाए। 

उन्होंने बताया प्रशिक्षण में जनगणना के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस चरण के अंतर्गत क्षेत्र के सभी भवनों, आवासीय एवं गैर-आवासीय मकानों का व्यवस्थित विवरण संकलित किया जाएगा।अधिकारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों के सही संकलन, डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक सूचियाँ उपलब्ध कराई जाएँ। बीएसए, डीसी तथा डीपीआरओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, गंभीरता एवं सजगता के साथ संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।