Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: करनाल पहुंची स्काउट्स-गाइड्स की बाइक रैली, युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/11/2026 10:51:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/11/2026 10:51:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: करनाल नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हरियाणा राज्य की ओर से बाइक रैली निकाली गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: करनाल नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, हरियाणा राज्य की ओर से बाइक रैली निकाली गई। अंबाला से शुरू हुई यह रैली करनाल पहुंची, जहां गांव झंझाड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों का विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

करनाल पुलिस अधीक्षक करन गोयल, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार, सहायक उप निरीक्षक जगमाल और जिला पुलिस कोऑर्डिनेटर सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार ने रैली में शामिल प्रतिभागियों, विद्यालय के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान रैली में शामिल प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई। जागरूकता कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बाइक रैली अपने अगले पड़ाव दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, डीएवी सीपीएस करनाल के मैनेजर राकेश संधू, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन करनाल के प्रिंसिपल अरुण वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी करनाल संजीव कुमार, डीएवी सीपीसी करनाल की प्रिंसिपल ममता पांडे और खंड शिक्षा अधिकारी नीलोखेड़ी धर्मवीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

करनाल पुलिस ने आमजन से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।