-
☰
उत्तराखंड: दीपावली को लेकर पौड़ी पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ाई गश्त और सुरक्षा व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: पौड़ी आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों की आवाजाही के मद्देनजर पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
विस्तार
उत्तराखंड: पौड़ी आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में बढ़ती भीड़ और लोगों की आवाजाही के मद्देनजर पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों और प्रमुख स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस की ओर से बाजारों में नियमित पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को बाजारों में मुस्तैदी से ड्यूटी करने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले आमजन और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आवागमन व्यवस्थित बना रहे। वहीं, बाजारों में पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और यातायात बाधित होने से रोकने के लिए सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाकर बाजारों में आवागमन को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा, शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल