-
☰
उत्तर प्रदेश: एसपी कार्यालय के स्टेनो-सिपाही ने नौकरी के नाम पर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के एसपी कार्यालय से जुड़े दो कर्मचारियों ने बड़ा खेल कर दिया हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के एसपी कार्यालय से जुड़े दो कर्मचारियों ने बड़ा खेल कर दिया हैं। लोगों को गुमराह कर नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये लेने और वापस मांगने पर सेना से रिटायर्ड जवान को सपरिवार आत्महत्या करने की सलाह देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एसपी कार्यालय के स्टेनो और एक सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही सिपाही की पत्नी साक्षी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सेना से रिटायर्ड जवान से नौकरी दिलाने के नाम पर एसपी कार्यालय में तैनात आशुलिपिक (स्टेनो) अफजल खां और सिपाही दीपक सिंह ने रुपये लिए थे। आरोप है कि जब नौकरी नही हुई औऱ जवान ने अपना पैसा वापस मांगा तो दोनों आरोपी नाराज हो गए और रुपये लौटाने के बजाय उसे पत्नी के सामने ही सपरिवार आत्महत्या करने की सलाह दे दी। इस घटना से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान हो गया और न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे पर पहुंचने लगा। बताया जा रहा है कि अफजल खां मूल रूप से महराजगंज जिले का रहने वाला है और उसकी पहले तैनाती गोरखपुर में रही हैं। वहीं पीड़ित सेना के जवान के पिता भी गोरखपुर में पुलिस विभाग में तैनात थे, जहां उनकी मुलाकात अफजल खां से हुई थी। बाद में अफजल खां का स्थानांतरण देवरिया हो गया और वह यहां एसपी कार्यालय में स्टेनो के पद पर काफ़ी वर्षो से तैनात था। जून 2025 में एसपी को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसे स्टेनो के पद से हटाकर पुलिस कार्यालय में अटैच कर दिया गया था। तहरीर के अनुसार मामले में यह भी सामने आया कि रुपये वापस मांगने के दबाव के बीच आरोपी दीपक सिंह की पत्नी साक्षी सिंह ने पीड़ित प्रशांत को एक लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाद में बाउंस हो गया। एसपी से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में प्रशांत ने बाउंस चेक को साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
शनिवार को सदर कोतवाली में एसपी कार्यालय के स्टेनो अफजल खां (निवासी महराजगंज), सिपाही दीपक सिंह (निवासी गाजीपुर) और उसकी पत्नी साक्षी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस नें अफजल खां और दीपक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही सूत्रों से यह भी सामने आया हैं की दीपक सिंह देवरिया में कई लोगो से पैसा लिया हैं औऱ एक बैक से लोन भी करा रखा हैं औऱ सबको गुमराह करता फिरता था, और एसपी कार्यालय के नाम पर फर्जी मुकदमे में फ़साने का धौंस भी दिखता था, इस बीच एक और मामलें में सिपाही दीपक सिंह का सैलरी वाला खाता दूसरे जनपद से फ्रीज हुआ था। अब मामला प्रकाश में आते ही लोग दंग रह गए हैं, जांच होने पर औऱ भी मामले सामने आ सकते हैं।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत