-
☰
उत्तर प्रदेश: सिरसोती में जलभराव का तहसीलदार ने लिया जायजा, एनटीपीसी को ड्रेनेज दुरुस्त करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बीजपुर भारी बारिश के बाद सिरसोती गांव में घरों में पानी घुसने की शिकायत पर शुक्रवार को तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जलभराव की स्थिति और जलनिकासी की समस्या की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एनटीपीसी रिहंद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नाली की मरम्मत नहीं होने और उसके आसपास राख पाट दिए जाने के कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित हो रही है। जलभराव के चलते सदानंद के घर व कपड़े की दुकान, उमेश केवट और अनिल भारती के घर में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने एनटीपीसी अधिकारियों को तत्काल जेसीबी लगाकर ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने और पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद एनटीपीसी अधिकारियों ने जलनिकासी व्यवस्था को ठीक कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही। ग्रामीणों को उम्मीद है कि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग
हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ