Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पिकनिक से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक टकराने से युवक की हुई मौत, साथी हुआ गंभीर रूप से घायल 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 03/09/2026 05:50:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 03/09/2026 05:50:24 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी दो युवकों के लिए पिकनिक से घर लौटना दर्दनाक हादसे में बदल गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर के पास बुधवार शाम उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बारी महेवा निवासी किशन मौर्य (25) पुत्र सुभाष मौर्य उर्फ मुन्ना और राजेश चौहान (23) पुत्र नंदू चौहान बुधवार को बाइक से पिकनिक मनाने निकले थे।

दोनों पहले डोगिया बांध पहुंचे और इसके बाद धंधरौल बांध गए। बताया जा रहा है कि शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सजौर के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने किशन मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश चौहान की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही किशन के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बहराइच के बलहा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सड़कों पर जमा नालियों के पानी से ग्रामीण हुए परेशान

उत्तर प्रदेश: 6 वर्षीय अमायरा दीक्षित ने योगासन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, स्कूल और शहर का बढ़ाया गौरव

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सरायन नदी में लापता युवक का शव 27 घंटे बाद हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: पेरल्ल लाइसेंस प्रणाली के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, HERC कार्यालय के बाहर जमकर की नारेबाजी

गुजरात: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 703 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा: ITI में NCC कैडेट्स का नामांकन कार्यक्रम संपन्न, शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा से हुआ चयन


Featured News