Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 6 वर्षीय अमायरा दीक्षित ने योगासन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, स्कूल और शहर का बढ़ाया गौरव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 04/09/2026 05:07:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 04/09/2026 05:07:44 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर लोट्स वैली पब्लिक स्कूल, आवास विकास कॉलोनी, सहारनपुर की 6 वर्षीय छात्रा अमायरा दीक्षित ने यूपी योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अमायरा स्कूल की कक्षा केजी सेकंड की छात्रा हैं और इससे पहले भी योगासन प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुकी हैं। लोट्स वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित यूपी योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अमायरा दीक्षित ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेहतर स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। अमायरा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के कोच राजिक जी, मैडम पलक सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि अमायरा द्वारा दूसरी बार चैंपियनशिप में पदक हासिल करना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अमायरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदक जीतकर घर पहुंचने पर अमायरा के परिवार में भी खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद दिया और आसपास के लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। अमायरा के दादा एवं मानवाधिकार एमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन, सहारनपुर के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दीक्षित और दादी विमलेश दीक्षित ने भी अपनी पौत्री को आशीर्वाद देते हुए उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। रिश्तेदारों और परिचितों ने भी अमायरा को बधाई दी। इस अवसर पर मोनिका दीक्षित, गौरव दीक्षित, शिवानी दीक्षित, सौरव दीक्षित सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अमायरा की उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ परिवार और सहारनपुर का भी नाम गौरवान्वित हुआ।