Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बहराइच के बलहा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सड़कों पर जमा नालियों के पानी से ग्रामीण हुए परेशान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 04/09/2026 05:10:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 04/09/2026 05:10:44 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच जिले के ब्लॉक बलहा और तहसील मोतीपुर के मिहींपुरवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर, गुलरिया, जगतापुर, नौसर, सलारपुर और बलसिंहपुर समेत कई गांवों में सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में स्वच्छता, पानी की टंकी, सामुदायिक शौचालय, सरोवर, गौशाला, बाढ़ राहत केंद्र और जलनिकासी जैसी व्यवस्थाएं ठीक से संचालित नहीं हो रही हैं। ग्राम पंचायत दौलतपुर में छोटी और बड़ी नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़कों और गड्ढों में जमा होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या की जानकारी संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को दी गई, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश नहीं होने के बावजूद सड़कों पर नालियों का पानी जमा है।

जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में बुखार समेत अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और इसका असर इंसानों के साथ पशुओं पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शिकायतों के बाद अधिकारियों की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी कर दी जाती है, लेकिन मौके पर समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांवों में नालियों की सफाई कराने, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों पर जमा पानी हटाने की मांग की है। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जमीनी स्थिति की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।