Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण केस में दो आरोपी गिरफ्तार, एक पर 25 हजार इनाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 16/03/2026 11:39:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:39:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों में अबतक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों में अबतक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में शनिवार को थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर धर्मांतरण के अभियोगों से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त 1. असफाक खान उर्फ लकी खाना पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएससी गेट बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर तथा 2. साहिल अहमद पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त असफाक खान उर्फ लकी खाना पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएससी गेट बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 29 वर्ष (₹ 25 हजार के ईनामिया)। साहिल अहमद पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमुर, बिहार, उम्र करीब 25 वर्ष।