Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, 43 हजार नकद और असलहे बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 18/03/2026 03:30:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 18/03/2026 03:30:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध  नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती,नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 17/18.03.2026 की रात्रि को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंशापुर नहर पटरी पुलिस के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी तभी ग्राम सरकडी खुमार की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनो संदिग्ध मोटरसाइकिल को न रोकते हुए चिलकाना रोड की तरफ भागे  कुछ ही दुरी पर ग्राम बालपुर की तरफ जाने वाले नहर तिराहा पटरी पर हड़बड़ी में मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी, संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार/घायल बदमाशों की पहचान 1. अब्दुल रहमान पुत्र मुन्तजीर निवासी दया गार्डन थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर 2.  दिलेशान पुत्र शहजाद निवासी मिल्लत नगर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। घायल/गिरफ्तार बदमाशों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार/घायल अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार/घायल दोनो बदमाश अब्दुल रहमान व दिलेशान उपरोक्त थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0स0 101/2026  धारा 309(4) बी.एन.एस में वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये के 43000/- रुपये नगद, 02 तमंचे .315 बोर, 01 जिन्दा /02 खोखा कारतूस .315 बोर एंव 01 अवैध चाकू, 01 मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया।