Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कच्ची बंधी टूटने से गांव में घुसा पानी, 11 परिवारों को निकाला गया सुरक्षित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 02/09/2026 10:51:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 02/09/2026 10:51:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: घोरावल ग्राम बेलवनिया, तहसील घोरावल में मंगलवार को लगभग 200 से 250 बीघे क्षेत्रफल वाले पहाड़ी ढलान तरफ अतिरिक्त पानी बन्धी मेें आने कारण मिट्टी की कच्ची बन्धी टूट जाने के कारण  ग्राम बेलवनिया में पानी का बहाव होने लगा पानी की निकासी ग्राम की मुख्य बस्ती से न होकर ग्राम के किनारे से हो रहा है, जिससे गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: घोरावल ग्राम बेलवनिया, तहसील घोरावल में मंगलवार को लगभग 200 से 250 बीघे क्षेत्रफल वाले पहाड़ी ढलान तरफ अतिरिक्त पानी बन्धी मेें आने कारण मिट्टी की कच्ची बन्धी टूट जाने के कारण  ग्राम बेलवनिया में पानी का बहाव होने लगा पानी की निकासी ग्राम की मुख्य बस्ती से न होकर ग्राम के किनारे से हो रहा है, जिससे गांव में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पानी बढ़ने से 11 परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर प्रशासन ने तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासनिक टीम ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर सर्वप्रथम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पानी से प्रभावित सभी 11 परिवारों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी पंचायत भवन में अस्थायी रूप से ठहराया गया है, जहां उनके भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

प्रभावित परिवारों में बबूंदर पुत्र नन्हकू, बाबूलाल पुत्र नन्हकू, बंधु पुत्र वीरे, हुकुम अली पुत्र अली कासी, अबू हुसैन पुत्र हमीद, तौलन पुत्र सादिक, आजाद पुत्र शमीउल्लाह, छोटेलाल पुत्र मक्खन राम, भरत लाल पुत्र पतिराम, नखडू पुत्र राम जियावन एवं अमृत लाल पुत्र रामविलास के परिवार शामिल हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देशित किया है कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। जल निकासी का कार्य तेजी से कराया जाए तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल एवं पुलिस टीम मौजूद रहकर राहत कार्यों एवं स्थिति की निगरानी कर रही है। गांव में जमा पानी की निकासी का कार्य लगातार जारी है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यकता के त्वरित समाधान के लिए मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन एवं आवश्यक राहत किट की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है और उनका वितरण कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों एवं टीमों को मौके पर सक्रिय रखा गया है। प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में डीआईजी की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में मिली 11 शिकायतें, नगरायुक्त ने 3 समस्याओं का कराया तत्काल समाधान

उत्तर प्रदेश: जानवरों से बचने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक, टूटे संकेतक बोर्ड से टकराई, युवक की हुई मौत

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में बारिश का कहर, बांधों के गेट खुले, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर से बढ़ा खतरा

उत्तर प्रदेश: बेदखली और क्षतिपूर्ति वसूली रोकने की मांग, पिपरीवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: रिहंद डैम के खुले तीन फाटक , बढ़ते जलस्तर के बीच पानी की निकासी हुई शुरू


Featured News