Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 01/09/2026 11:07:50 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 01/09/2026 11:07:50 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले सात पुलिसकर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और सेवाकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर सुरत सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, महिला एएसआई सुनील कुमारी, ऑनरेरी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार और ऑनरेरी इंस्पेक्टर रामफल शामिल हैं। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देना गौरव की बात है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव और सेवाकाल के दौरान दिया गया योगदान विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ किया। सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखती है। उनकी सेवाएं और अनुभव विभाग के लिए सदैव मूल्यवान रहेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग की ओर से सभी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।