Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: एलपीजी संकट से शादी-विवाह और ब्रह्मभोज आयोजन हो रहे प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 16/03/2026 11:51:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 16/03/2026 11:51:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर ईरान और इस्राइल के बीच तनाव के कारण प्रशासन द्वारा commercial एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री पर रोक लगाने से शहर में होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर ईरान और इस्राइल के बीच तनाव के कारण प्रशासन द्वारा commercial एलपीजी गैस सिलिंडर की बिक्री पर रोक लगाने से शहर में होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज हॉल संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस स्थिति के कारण शादी-विवाह, बहुभोज और ब्रह्मभोज आयोजनों में भी संकट पैदा हो गया है। इसको देखते हुए होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन, मैरिज हॉल एसोसिएशन और अन्य व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगन का सीजन होने के कारण कई कार्यक्रमों को स्थगित करना संभव नहीं है और लोग पहले से ही होटल, रेस्टोरेंट और अपने मोहल्लों में आयोजन बुक कर चुके हैं। व्यापारियों ने अनुरोध किया कि शादी-विवाह और ब्रह्मभोज के लिए commercial सिलिंडर की विशेष व्यवस्था की जाए, या आवश्यकता पड़ने पर घरेलू सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि आयोजन बाधित न हों।

 

ज्ञापन देने वालों में होटल विवेक के अचिन्त्य लाहिड़ी, गणेश होटल एवं मिष्ठान भंडार के अम्बरीश जालान, रंगरेज रेस्टोरेंट के सतीश द्विवेदी, मैरिज हॉल एसोसिएशन के महामंत्री संजय श्रीवास्तव, गुड्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सिंह और पूर्वांचल व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अमित टिबरेवाल शामिल रहे। ज्ञापन मिलने के बाद अधिकारियों ने कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि सप्लाई का वैकल्पिक समाधान निकाला जाए और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, रेस्टोरेंट और होटल संचालन के लिए सीमित संख्या में सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए सप्लाई विभाग से बातचीत की जाएगी।