-
☰
उत्तर प्रदेश: हिंदू नववर्ष 2083 स्वागत, दीपों और भगवा ध्वज से सजा शहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय नवसंवत्सर वर्ष 2083 के स्वागत में ॐ अंकित भगवा ध्वज से शहर के चाक-चौराहों, गली-मुहल्लों को सजा दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय नवसंवत्सर वर्ष 2083 के स्वागत में ॐ अंकित भगवा ध्वज से शहर के चाक-चौराहों, गली-मुहल्लों को सजा दिया गया है। चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 से पूर्व ही भगवा आभा से दमकते मुख्य मार्ग अपनी विशिष्टता का परिचय दे रहें हैं। जगह-जगह शुभकामना बैनर, अल्पनाएं व रंगोली बनायीं गयीं हैं। हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को श्री लाट भैरव भजन मण्डल के तत्वावधान में तुलसीदास मार्ग तेलियाना, हनुमान फाटक, बलुआबीर सड़क मार्ग के दोनों ओर दीपमालाएं सजायीं गयीं। दोपहर से ही क्षेत्र के उत्साही नौजवानों ने आमजनमानस के सहयोग से दीपक सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया।श्री राम जानकी मंदिर के महंत रामदास जी ने मंदिर प्रांगण से दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया।वर्ष की अंतिम निशा दीपक की सात्विक रोशनी से जगमग हो उठा। मंदिर परिसर में फाइन आर्ट की कलाकार चांदनी विश्वकर्मा ने विभिन्न रंगों को कलात्मक ढंग से प्रयोग कर आकर्षक रंगोली बनायी।विश्व शांति की कामना से फूलों और दिये से 2083 की आकृति के साथ सर्वे भवन्तु सुखिनः की आकृति उकेरी गई थीं।टिमटिमाते दिए की रौशनी ने नव वर्ष के उमंग को दोगुना कर दिया। शिवम अग्रहरि ने कहा कि वर्ष पर्यंत आरोग्य सुख, समृद्धि, आपस मे प्रेम और सद्भाव की कामना से प्रत्येक घर को रौशन करने का प्रयास किया गया।सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज थाम डमरू नाद करते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। एक ही नारा एक ही नाम जय श्री जय श्री राम, हर हर महादेव, हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो आदि के गगनभेदी उद्घोष किये जा रहें थें।तदुपरांत श्री राम जानकी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।जिसमें कलाकारों ने चैती की धुन पर पचरा आदि देवी गीतों को गाकर खूब आंनद लिया। आयोजन में मुख्य रुप से संस्थाध्यक्ष केवल कुशवाहा, विष्णु दास महाराज, शिवम अग्रहरि, जय विश्वकर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, आदित्य अग्रहरि, मनीष गुप्ता, रूपेश वर्मा, डॉ भरत लाल, कुशाग्र, अनुराग सोनकर, रितेश, नवीन वर्मा, आकाश साहनी, संतुष्ट, शिवा आदि सहित धर्मप्राण जनता शामिल रहें।
उत्तर प्रदेश: ईद को लेकर पुलिस सतर्क, ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
उत्तर प्रदेश: ईद पर भाईचारे की मिसाल, समाजसेवी ने लगाया जलपान स्टॉल
हरियाणा: 24 मार्च के ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन को लेकर बैठक की गई आयोजित
हरियाणा: पुलिस की साइबर एडवाइजरी, फर्जी वाई-फाई से ठगी को लेकर सतर्क रहने की अपील
हरियाणा: गैस एजेंसियों का निरीक्षण, सप्लाई सामान्य, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुजरात: 5 साल बाद जेल से लौटे युवक का गांव में हुआ जोरदार स्वागत