Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जंगल में भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर सर्विस की तत्परता से बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 08/05/2026 04:04:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 08/05/2026 04:04:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के विजयपुर पहाड़ी ग्राम सोनवर्षा स्थित जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के विजयपुर पहाड़ी ग्राम सोनवर्षा स्थित जंगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर सर्विस विभाग को अलर्ट किया गया। फायर सर्विस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। जंगल क्षेत्र होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी रहे। प्रशासन की तत्परता से समय रहते बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।