Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: गोंदिया में जनगणना का हुआ विरोध, ओबीसी कॉलम नहीं होने पर हुआ बहिष्कार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 08/05/2026 12:58:09 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 08/05/2026 12:58:09 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: गोंदिया जिले में जनगणना की शुरुआत के साथ ही अब विरोध के स्वर भी तेज होते नजर आ रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: गोंदिया जिले में जनगणना की शुरुआत के साथ ही अब विरोध के स्वर भी तेज होते नजर आ रहे हैं। ओबीसी के लिए अलग कॉलम नहीं होने के आरोप को लेकर स्थानीय संगठनों ने नाराजगी जताई है। गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के आसोली गांव में जनगणना के बहिष्कार का मामला सामने आया है। आसोली ग्राम पंचायत क्षेत्र के पाटीलटोला, कोसमटोला और चिंताटोला में स्थानीय लोगों ने जनगणना के खिलाफ बैनर लगाए हैं और बहिष्कार का ऐलान किया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनगणना फॉर्म में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम नहीं दिया गया है, जिससे उनकी सही गिनती नहीं हो पा रही है। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। इससे पहले सालेकसा तहसील के तिरखेडी, गांधीटोला, भजेपार और बोदलबोडी गांवों में भी इसी तरह के बहिष्कार के बैनर लगाए गए थे। अब आमगांव तहसील में भी ओबीसी संगठनों और स्थानीय लोगों के इस कदम से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है।