-
☰
उत्तर प्रदेश: खेत में सिंचाई करते समय युवक किसान की हुई संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ईधनीमऊ गांव में मंगलवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय एक युवा किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ईधनीमऊ गांव में मंगलवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय एक युवा किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईधनीमऊ गांव निवासी रामबाबू (30) पुत्र रमेश अपनी मां रामकली के साथ घुइयां की फसल में पानी लगाने खेत पर गए थे। पानी लगाते समय वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े।मां रामकली की मदद की गुहार पर पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीण उन्हें सफीपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। मां रामकली ने बताया कि चार साल पहले पिता रमेश की मौत के बाद रामबाबू ही खेती-किसानी कर परिवार का खर्च चलाता था। रामबाबू का विवाह सात वर्ष पूर्व हुआ था और उसके छह साल की बेटी नायरा तथा सात माह का बेटा है। इस संबंध में कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात: हाईकोर्ट के स्थगन आदेश से घाड़ में अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई बीच में रोकी गई
गुजरात: पैरोल फरलो स्क्वाड की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: वांछित आरोपी आशू त्यागी हुआ गिरफ्तार, बाइक-स्कूटी भी की बरामद
उत्तर प्रदेश: महिला पत्रकार का अपहरण कर जिंदा जलाने की करी गई कोशिश, समय रहते बची जान